वन चाय प्लीज', जब डॉली चायवाला से मिले बिल गेट्स; भारत की तारीफ में कह दी दिल जीतने वाली बात

 वन चाय प्लीज', जब डॉली चायवाला से मिले बिल गेट्स; भारत की तारीफ में कह दी दिल जीतने वाली बात

बिल गेट्स जब भी भारत आते हैं तो हमेशा कोई ऐसी वीडियो और फोटो साझा करते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। इस समय भी बिल गेट्स भारत यात्रा पर हैं और उन्होंने इस बार सोशल मीडिया स्टार डॉली चायवाले से मुलाकात कर वीडियो साझा किया है। वीडियो में बिल गेट्स डॉली चायवाले से बातचीत करते हुए चाय का आनंद लेते दिखे।

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स जब भी भारत आते हैं तो हमेशा कोई ऐसी वीडियो और फोटो साझा करते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। इस समय भी बिल गेट्स भारत यात्रा पर हैं और उन्होंने इस बार सोशल मीडिया स्टार डॉली चायवाले से मुलाकात कर वीडियो साझा किया है।

दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स हमेशा की तरह भारत को एक्सपलोर करते दिखे। इस बार वो सोशल मीडिया पर फेमस डॉली चायवाले के पास चाय पीने पहुंचे। वीडियो में बिल गेट्स डॉली चायवाले से बातचीत करते हुए चाय का आनंद लेते दिखे।