सहदेव
नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक बच्चे का वीडियो वायरल है। पांचवी क्लास में सहदेव ने 'बचपन का प्यार...' का प्यार गाया था। सातवीं में सुकमा के रहने वाले सहदेव का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो सिंगर बादशाह तक पहुंची है। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए सहदेव से बात की है। साथ ही सहदेव से कहा है कि चलो अब हम साथ गाते हैं।
बचपन का प्यार...' गीत को असल में गुजरात के कमलेश बरोट ने गया था। इसे सुन-सुनकर सहदेव ने उसे याद कर लिया। सहदेव जब पांचवी क्लास में पढ़ता था, तब टीचर ने गाना गाने को बोला, इस दौरान किसी ने उसका वीडिया बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सहदेव मशहूर हो गया है। बॉलीवुड के पॉप सिंगर बादशाह ने खुद वीडियो कॉल कर बात की और अपने साथ गाना गाने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है।
सिंगर बादशाह ने बच्चे से करीब 21 सेकंड तक बातचीत की है। उन्होंने सहेदव को अपने साथ गाने के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले एक यूट्यूबर ने सहदेव को ढूंढ निकाला था। उसके बादशाह ने इसके वीडियो को शेयर किया था। उनके कमेंट बॉक्स में यूट्यूबर ने कहा था कि मैं इस बच्चे को जानता हूं। इस पर सिंगर बादशाह ने कहा कि मेरी इससे बात कराओ।
इसके बाद सिंगर बादशाह ने सहदेव से बात की है। सिंगर बादशाह ने अब सहदेव के साथ गाना गाने का फैसला किया है। सहदेव को चंडीगढ़ बुलाया है। साथ ही सिंगर बादशाह ने सहदेव के आने की व्यवस्था भी कर दी है। सहदेव की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। उसके पास में टीवी और मोबाइल तक नहीं है। परिवार के पास खेती लायक थोड़ी जमीन है। उसी से गुजारा चलता है।
