यामी गौतम( yami gautam)
दोस्तो आज हम बात करेंगे एक ऐसी दिलकश अदाकारा की जो काफि लोकप्रिय रही है । इनका जन्म 28 नवंबर 1986 को बिलासपुर के हिमाचल में हुआ था ।
और वे चंड़ीगढ़ में पली बढ़ी हैं। उनके पिता का नाम मुकेश गौतम है जो कि पंजाबी फिल्म निर्देशक हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम सुरीली गौतम है जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू पंजाबी फिल्म पॉवर कट से किया।
स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने लॉ आनर्स में स्नातक करने के लिए कॉलेज ज्वाइन कर लिया। वे आई.ए.एस. ज्वाइन करना चाहती थीं लेकिन 20 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में आने का मन बना लिया। वे लॉ ऑनर्स की पढ़ाई कर रहीं थी लेकिन अभिनय करने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी।
करियर-
गौतम जब 20 साल की थीं, फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। उन्होंने टेलीविजन में 'चांद के पार चलो' के साथ अपना डेब्यू किया। उनका फिल्मी करियर कन्नड़ फिल्म 'उल्लासा उत्साहा' से शुरू हुआ था। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को सराहा गया। बॉलीवुड में उनकी शुरूआत चर्चित फिल्म 'विकी डोनर' से हुई था जिसमें उनके हीरो आयुष्मान खुराना थे। फिल्म में उन्होंने एक बंगाली लड़की का किरदार निभाया। यह फिल्म तो कम बजट की थी लेकिन फिल्म काफी सफल हुई और आलोचकों ने भी इसे सराहा। इस फिल्म के लिए भी उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी। वे 2012 की प्रिवेंशन के कवर पेज पर दिखाई दीं और फिर 2012 के ही फेमिना के अंक में भी वे कवर पेज पर दिखाई दीं।
डायरेक्टर आदित्य धर से की इसी साल शादी
यामी गौतम ने 4 जून 2021 को निर्देशक आदित्य धर से शादी कर ली. दोनों के बीच काफी वक्त से नजदीकियां थी. यामी ने आदित्य धर की फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में काम किया था. इस दौरान ये दोनों करीब आए थे. दोनों की शादी के खूब चर्चे हुए थे. इस जोड़ी को शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गईं थीं.
यामी गौतम की नेट वर्थ
यामी गौतम की नेट वर्थ लगभग 5 मिलियन है. अगर भारतीय रुपए में इसे देखें तो ये करीब 36 करोड़ के आस-पास होगा. उनकी मासिक आय 50 लाख रुपए है. वो सलाना करीब 7 करोड़ रुपए फिल्मों व विज्ञापनों से कमाती हैं. यामी के पास एक आलीशान घर भी है चंडीगढ़ में जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है. एक्ट्रेस की कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां हैं लेकिन उनमें उनकी सबसे पसंदीदा ऑडी ए4 है. यामी की नेट वर्थ साल दर साल बढ़ती ही चली गई है. वो सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में ही नहीं बल्कि कई अन्य भाषाओं की फिल्में करके पैसे कमेटी हैं.