राखी सावंत (Rakhi Savant)

 

 दोस्तो आज हम बात करेंगे एक ऐसी एक्ट्रेस की जो अपनी आदतों के कारण सुर्खियों में रही है जी हा हम बात कर रहे है राखी सावंत की राखी सावंत (जन्म २५ नवंबर) एक भारतीय नर्तक, हिन्दी फ़िल्म व टेलिविज़न अभिनेत्री, मॉडल और टेलिविज़न शो मेज़बान है। उनका जन्म नीरू भेदा के नाम से जया भेदा के यहाँ हुआ जिनका विवाह सावंत से हुआ था जो वोर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल थे। सावंत ने विले पार्ले में स्थित गोकिलाबाई हाई स्कुल में पढ़ाई की व आगे चलकर मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया। वह फ़िल्म निर्देशक राकेश सावंत व पूर्व अभिनेत्री उषा सावंत की बहन है।

 करियर 

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए मशहूर हैं. एक्ट्रेस मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन आइटम गर्ल हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बिग बॉस 14 में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने 14 लाख रुपये लेकर घर जाना ही सही समझा. इसके साथ ही आज हम आपको बताने वाले हैं कि राखी के पास कितने रुपयों कि संपत्ति है. राखी हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. इसके साथ ही वो कई दमदार टीवी सीरियल का भी हिस्सा रही हैं.

नेटवर्थ

राखी सावंत के पास मुंबई में कई फ्लैट्स हैं. ऐसा उन्होंने खुद कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस का ज्यादातर पैसा स्टेज शो से आता है. जहां वो दुनिया भर में परफॉर्म करती हैं. एक्ट्रेस के पास कुल 37 करोड़ की संपत्ति है. वहीं इसके साथ ही उनके पास अंधेरी और जुहू में 2 फ्लैट भी हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के पास एक 11 करोड़ का एक बंगला भी है. वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी नई पोलो कार से चल रही हैं. लेकिन उनके पास एक फोर्ड एंडेवर कार भी है जो 21 लाख रुपये की है.