चैडविक बॉसमैन( चैडविक बॉसमैन)

चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) एक अमेरिकी अभिनेता थे, जिन्हें 42 में जैकी रॉबिन्सन और गेट ऑन अप में जेम्स ब्राउन की भूमिका के लिए जाना जाता था. उन्होंने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में सुपरहीरो ब्लैक पैंथर की भूमिका भी निभाई.

Chadwick Boseman का जन्म 29 नवंबर 1976 को एंडरसन, साउथ कैरोलिना में हुआ था। उनका पूरा नाम चैडविक आरोन बोसमैन थे।बोसमैन ने 2015 में गायक टेलर सिमोन लेडवर्ड से डेटिंग शुरू की। कथित तौर पर अक्टूबर 2019 तक दोनों ने सगाई कर ली, और बाद में उन्होंने गुप्त रूप से शादी कर ली।

एजुकशन

उन्होने 1995 में टी. एल. हना हाई स्कूल से स्नातक किया। इसके बाद बोसमैन ने वाशिंगटन डीसी के हॉवर्ड विश्वविद्यालय में कॉलेज में प्रवेश लिया। 2000 में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के साथ निर्देशन में ललित कला में स्नातक हुए।

करियर

2003 में पहली बार वह एक टेलीविजन धारावाहिक में नज़र आए थे। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 2013 में मिला जब उन्होंने महान बास्केटबाल खिलाड़ी जैकी रॉबिनसन का किरदार निभाया था।

वे 42 (2013) में जैकी रॉबिन्सन, गेट-अप (2014) में जेम्स ब्राउन और मार्शल (2017) में थरगूड मार्शल जैसी वास्तविक ऐतिहासिक हस्तियों के चित्रण, तथा मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में सुपरहीरो ब्लैक पैंथर की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। बोसमैन ने लिंकन हाइट्स (2008 ) और पर्सन्स अननोन (2010) समेत कई टेलीविजन श्रृंखलाओं में, और द एक्सप्रेस (2008), ड्राफ्ट डे (2014) और मैसेज फ्रॉम द किंग (2016) जैसी कई फ़िल्मों में भी अभिनय किया है।

मृत्यु

चैडविक बोसमैन कोलोन (आंत) कैंसर के साथ चार साल की लड़ाई के बाद 43 साल की उम्र में 28 अगस्त 2020 को उनकी मौत हो गई।