दिव्या कुमार खोसला


  आज हम भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री, फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता  दिव्या कुमार खोसला के बारे में बताएँगे। वह टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक एव चेयरमैन भूषण कुमार की पत्नी हैं। 

27 नवंबर 1981, शुक्रवार को दिव्या खोसला कुमार का जन्म दिल्ली में हुआ था। बॉलीवुड Actress दिव्या खोसला कुमार अपनी शानदार एक्टिंग से ही नहीं लेकिन अपनी स्टाइलिंग और फैशन सेंस को लेकर भी बहुत फेमस हैं। उन्होंने 2004 की साल से दिव्या खोसला ने अभिनय के लिए डेब्यू किया था। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने अपनी सफल अभिनय करियर का मुकाम हासिल किया है। 

एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस और फिल्म निर्देशक/निर्माता के रूप में कार्य कर चुकी दिव्या कुमार अब तक कई विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियोज का निर्देशन और निर्माण कर चुकी हैं। 


जन्म और शिक्षा 

27नवंबर 1981 को दिव्या का जन्म एक पंजाबी परिवार में दिल्ली में हुआ था। उनका पालन-पोषण नई दिल्ली में हुआ था। दिव्या ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ही की एक स्कूल से ली हुई है। और बाद में अपनी कॉलेज का अभ्यास जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स किया है। वह पढाई में बहुत होशियार किस्म की लड़की हुआ करती थी। उन्हें बचपन में उनकी माँ फिल्म देखने की परमिशन नहीं देते थे। 

दिव्या कुमार खोसला और उनकी फैमिली –

दिव्या खोसला परिवार की बात बताये तो दिव्या के father और माता का नाम ज्ञात नहीं है। लेकिन उनके पिता दिल्ली शहर में एक छोटे से प्रिंटिंग प्रेस के मालिक और माता भी एक शिक्षिका हुआ करती थी। दिव्या के नानाजी हमारे भारतीय सेना में सैनिक थे। आपके पास उनके माता पिता के नाम की कोई जानकारी है। तो हमें जरूर बताये। 


इनका करियर–

दिव्या ने अभिनय करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ ‘हनी हनी’ नाम के एक म्यूजिक वीडियो से की थी। उसके पश्यात 2004 की साल में फिल्म “अब तुम्हारे हवाला वतन साथियो” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस फिल्म में उन्होंने श्वेता राजीव सिंह का किरदार निभाया था। उसी साल में उन्होंने “लव टुडे” फिल्म में भी अभिनय किए था। उसके बाद में उन्होंने सनम रे” फिल्म के सॉन्ग हमने पी राखी और अक्कड़ बक्कड़ में काम किया था। दिव्या ने 2017 में आशीष पांडा शॉर्ट फिल्म “बुलबुल” में मुख्य किरदार निभाया था। 

एक निदेशक के रूप में divya kumar khosla ने 2014 की साल में फिल्म यारियां से की थी । उस  कॉलेज-रोमांस फिल्म में उन्होंने रोमांटिक ड्रामा “सनम रे” का निर्देशन किया था। 2003 की साल में दिव्या ने अभिजीत भट्टाचार्य के पॉप गीत “कभी यादों में आउँ” में दिखाई दीं थी । और संगीत एल्बम ‘तेरा मेरा दिल’ के गीत “ज़िद ना करो ये दिल का मामला है” में भी काम कर चुकी है।

2019 की साल में दिव्या ने शिविन नारंग एव अभिमन्यु तोमर के साथ नेहा कक्कड़ के सॉन्ग याद पिया की आने लगी में काम किया था। एक निर्माता के रूप मेंदिव्या खोसला ने निर्देशन एव अभिनय के अलावा फिल्मों का निर्माण भी किया है। 2015 की साल में रणबीर कपूर की फिल्म रॉय से निर्माता  शुरू किया था। उसके पश्यात उन्होंने बाटला हाउस, खानदानी शफाखाना और मरजावां जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।


अवार्ड–

  • 2018 में दादा साहब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार
  • 2020 में नेशनल सेंसेशन ऑफ़ द ईयर का प्रतिष्ठित महिला पुरस्कार
  • 2020 में याद पिया की आने लगी के लिए लायन गोल्ड अवार्ड
  • 2021 में स्टाइल दिवा ऑफ द ईयर पुरस्कार 
  •  नेटवर्थ
  • इनका नेटवर्थ लगभग 33 करोड़ है।दिव्या खोसला के पास Audi A8L  भी है।