कार्तिक आर्यन
दोस्तो आज हम बात करेंगे एक ऐसे एक्टर की बहुत ही कम समय में फिल्मी दुनिया में पहचान बना ली । और बहुत ही अच्छे एक्टर माने जाते है । इन्होंने प्यार का पंचनामा नमक मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी ।
उम्र
कार्तिक आर्यन का जन्म 22 november को 1990 में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। इनके पिता का नाम पिता मनीष तिवारी जो कि एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर है और इनकी माता (Mother) का नाम प्रगति तिवारी है।
इनकी माँ भी एक डॉक्टर है। इनकी एक बहन (Sister) भी है, जिसका नाम कृतिका आर्यन है। वो भी एक डॉक्टर हैं।
करियर और पढ़ाई
कार्तिक आर्यन की शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से हुई फिर वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मुंबई गए और नवी मुंबई के दी वाई पटियाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से जैव प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली।
इन्हें शुरुआत से ही मॉडलिंग में जाने का मन था और ये कॉलेज के दिनों से ही ऑडिशन के लिए जाया करते थे। उस दौरान इन्होंने कई ऐड भी किये ।
कार्तिक ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 2011 में अपनी पहली मूवी प्यार का पंचनामा से की थी। इस फ़िल्म में इन्होंने 5 मिनट तक लगातार संवाद बोला था ऐसा करने वाले वो पहले अभिनेता है।
इसके अलावा कार्तिक कई बॉलीवुड में काम कर चुके है जैसे- सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका छिपी, पति पत्नी और वो आदि फिल्में प्रमुख है ।
फ़िल्म प्यार का पंचनामा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी है। इन हिट फिल्मों को बदौलत इन्होंने करोड़ों रुपए की संपत्ति इक्कठी कर ली है।
बीते साल से लगातार हिट फिल्मों की वजह से कार्तिक आर्यन की ब्रांड वैल्यू और ज्यादा बढ़ गई है। अपनी बढ़ती पॉपुलैरिटी और स्टारडम के चलते कार्तिक ने अपनी फीस में भी इजाफा कर दिया है और अब कार्तिक एक फ़िल्म के लिए 10-15 करोड़ रुपए Fees चार्ज करते है।
पिताजी का नाम मनीष तिवारी हैं। दरअसलPaediatrician का काम करते हैं। वही मां का नाममाला तिवारी है और वह Gynaecologist हैं। कार्तिक आर्यन भाई में अकेले हैं, जबकि एक छोटीबहन है और वह भी डॉक्टर है उनकी छोटी सी फैमिली है।खैर कार्तिक को आज भारत के कोने कोने से लोगपहचानते हैं। आपको बता दें जब कार्तिक ने एक्टिंग करने की बात अपनी फैमिली को बताई तो वे नाराज:हो गए थे। लेकिन अब उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड
प्यार का पंचनामा से उन्होंने बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था। उनकी पहली गर्लफ्रेंड नुसरत भरुचाथी जो उसी फिल्म की अभिनेत्री थी।उन्होंने सोनू के टीटू की स्वीटी में भी साथ अभिनय किया था। बाद में फातिमा सना शेख से नजदीकियां बढ़ी जो दंगल फिल्म की अभिनेत्री है।
वर्तमान में Kartik Aaryan की गर्लफ्रेंड सारा
अली खान है, जो छोटे नवाब सैफ अली खान की
इकलौती बेटी है. आपको बता दें सारा अली खान
और कार्तिक आर्यन की जोड़ी इतनी ज्यादा चर्चा में
आएगी इम्तियाज अली ने उनपर लब आज कल 2
फिल्म बनाई दी थी।
Kartik अपनी Girlfriend सारा के साथ अक्सर
घूमते फिरते नजर आते हैं। आने वाले समय में
कार्तिक आर्यन की पत्नी के रूप में सारा अली खान
को देख सकते हैं।
कार्तिक आर्यन की अनसुनी बातें
Kartik धूम्रपान नहीं करते हैं, हालांकि अल्कोहल का
सेवन करते देखा गया है।
कार्तिक पर दसवीं के बाद से ही फिल्म का भूत सवार
हो गया था। लेकिन घर वालों के कहने पर उन्होंने
इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया था।
जानकर हैरानी होगी कि तीसरे साल में ही उन्हें प्यार
का पंचनामा फिल्म के लिए ऑफर मिला था, जो
2011 में आई हालांकि बाद में Kartik Aaryan ने
इंजीनियरिंग का फाइनल एग्जाम दिया था।
स्ट्रगल के वक्त एक टू बीएचके फ्लैट में 12 रूम
पार्टनर के साथ रहते थे, जो मुंबई के लोखंडवाला में
स्थित है. इसी FLAT से उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म की
शूटिंग भी पूरी की थी।
वैसे तो प्यार का पंचनामा में तीन महत्वपूर्ण एक्टर थे।
लेकिन आज कार्तिक आर्यन के नाम का ही सिक्का
चलता है उन्होंने अपनी हर एक फिल्म के लिए पूरी तैयारी की और लगन से काम लिया।
2013 में उन्हें आकाशवाणी नामक दूसरी फिल्म ऑफर हुई थी। हालांकि वह शाकाहारी है फिर भी • रोज 25 अंडे खाकर अपना WEIGHT बढ़ाते थे।
2014 में उन्होंने कार्तिक तिवारी से नाम बदलकर
कार्तिक आर्यन रख लिया था। आपको बता दें वह
शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं।
कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी को
कैसे भूल सकते हैं। वह 2018 की सबसे ज्यादा
कमाई करने वाली फिल्म थी।
आने वाली फिल्में
2020 में Kartik Aaryan की केवल एक फिल्म आई वहीं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो भूल भुलैया टू दोस्ताना 2, लूका छुपी 2. क्रिक पार्टी रीमेक इत्यादि में दिखेंगे।
कार्तिक आर्यन का संक्षिप्त जीवनी
• असली नाम कार्तिक तिवारी
• उपनाम गुड़ और कोकी
• पेशा और बिजनेस- अभिनेता और ● लोकप्रियता मिलने की वजह प्यार का पंचनामा सीरीज और सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म
● पहली फिल्म प्यार का पंचनामा (2011)
• जन्म तिथि- 22 नवंबर 1988
• उम्र 33 वर्ष (2021 के अनुसार)
• जन्म स्थान ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत
• राशि चिन्ह- वृश्चिक राष्ट्रीयता भारतीय • जाति/ धर्म- ब्राह्मण, हिंदू
• पसंदीदा खाना शाकाहार
• शौक- वीडियो गेम खेलना, फोटोग्राफी
नेटवर्थ
कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पता चला था कि कार्तिक आर्यन सलाना 36 करोड़ रुपए कमाते हैं। वह एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं फिल्मों के साथ वह बोट, ओप्पो, इमामी, फेयर एंड हैंडसम वीट मैन, अरमानी एक्सचेंज वॉचेस और आईटीसी एंगेज जैसी कई विश्वप्रसिद्ध कंपनियों के प्रोडक्ट्स को एंडोर्स भी करते हैं।
इन आलीशान अपार्टमेंट्स के हैं मालिक:
आपको पता है मुंबई के वर्सोवा जैसे पोश इलाके में कार्तिक आर्यन का एक आलीशान अपार्टमेंट है जिसकी तस्वीरें वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कहा जाता है कि कार्तिक आर्यन का यह अपार्टमेंट करोड़ों का है।
एक से एक लग्जरियस कार हैं कार्तिक आर्यन के पास:
कार्तिक आर्यन ने 2017 में एक शानदार बीएमडब्ल्यू खरीदी थी जिससे वह अक्सर ट्रैवल करते रहते हैं। इसके साथ 2019 में कार्तिक आर्यन ने अपनी मां को एक मिनी कूपर गिफ्ट किया था जो उनकी मां की फेवरेट कार है। इसके साथ हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक काफी महंगी लेंबोर्गिनी कार खरीदी है जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपए है।